Women Care: उम्र हो गई है 30 के पार तो जरुर पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 12:24 PM (IST)

30 के बाद अक्सर महिलाओं को कमजोर हड्डियों की समस्या झेलनी पड़ती है। सर्दियों में यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मगर यदि आप समय रहते अपनी सेहत पर ध्यान दें, तो उम्र के साथ होने वाली घुटनों और कलाईयों में दर्द से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपना डाइट में क्या क्या शामिल करना चाहिए...

Related image,nari

कैल्शियम युक्त आहार

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त आहार बहुत जरुरी है। दूध और इससे बने पदार्थ यानि मक्खन, पनीर, दही और देसी घी। मगर ध्यान रखें इन सब चीजों को पचने में लगभग 3 से 4 घंटे लगते हैं। ऐसे में इनका सेवन नाश्ते के वक्त ही किया जाए तो बेहतर होगा। रात के वक्त दूध या फिर दूध से बने पदार्थ जितना हो सके कम लें।

तिल और रागी

तिल और रागी में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इनके अलावा बादाम, पालक, ब्रोकली और सोयाबीन भी कैल्शियम युक्त आहारों में से एक हैं।

Related image,nari

विटामिन-D

गाय के दूध में विटामिन-D पाया जाता है। साथ ही दलिया, अंडे की जर्दी, फिश और संतरे में आपको विटामिन-D भरपूर मात्रा में मिलेगा। धूप में बैठने से भी आपके शरीर में विटामिन-D की कमी नहीं होती। ऐसे में कोशिश करें सर्दियों के दौरान जितना हो सके धूप सेकें। ताकि आगे चलकर घुटनों में या जोडो़ं में दर्द जैसी समस्या से आपको न गुजरना पड़े।

विटामिन- K2

पत्ता गोभी, ब्रोकली, चुकंदर, मशरुम, पाइन एप्पल, पपीता और शलगम में विटामिन-K2 बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यदि आप रुटीन में इन सब्जियों का सेवन करते हैं तो ताउम्र आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। इनके लिए आपको किसी भी तरह का सप्लीमेंट लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

प्रोटीन युक्त आहार

कैल्शियम और विटामिन्स के अलावा प्रोटीन युक्त डाइट भी आपके लिए बहुत जरुरी है। प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बोन मास भी Increase करता है। जो आगे चलकर आपकी हड्डियों की पकड़ मजबूत बनाए रखने मददगार है।

Image result for protein diet,nari

तो ये थे 30 के बाद भी महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अपनी हड्डियों का मजबूत बनाए रखने के आसान तरीके। आज जहां लोगों को घुटनों का ट्रीटमेंट करवाने के लिए लाखों रुपये देने पड़ते हैं, वहीं आप इस डाइट को फॉले करके इस बेवजह के खर्चे से बच सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह डाइट सभी के लिए अनिवार्य है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static