फेसबुक पर ऐसी हरकतें करेंगे तो अनफ्रैंड लिस्ट में होंगे आप!

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 04:33 PM (IST)

रिश्ते-नातेः आजकल हर लड़की सोशल साइट जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल करती है। कुछ मनचले को लड़की की प्रोफाइल देखकर उससे कुछ ऐसी हरकते करना शुरू कर देते हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं होती। कई बार तो बाकी दोस्तों के सामने भी उसे इसके लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण लड़किया इन लोगों को अपने प्रोफइल पेज से डिलीट कर देती हैं। आइए जानें कौन-कौन से होते हैं ये अजीब फ्रैंड

1. अजीबो-गरीब नाम
फेस बुक पर आपके कई ऐसे दोस्त भी होंगे जो क्यूट एंजल और ब्यूटीफुल जैसे नामों के कारण भी सोशल साइट पर फ्रैंड बनाते हैं। इस तरह के लोग दूसरों को तंग करने के लिए भी ऐसा करते हैं। इनको लड़किया अनफ्रैंड करना ही अच्छा समझती हैं। 

2. बॉथरूम सेल्फी
सेल्फी की दिवाने न जाने कैसी-कैसी हरकते करते रहते हैं। जहां मन किया वहीं पर सैल्फी लेकर सोशल मीडीया पर अपने दोस्तों को टैग भी करते हैं। चाहे वो सैल्फी बाथरूम में ही क्यों न हो। ऐसे लड़के लड़कियों की फ्रैंड लिस्ट में ज्यादा देर के लिए नहीं टिकते। 

3. हर पोस्ट टैग करना
कुछ मनचले लोग तो इस हद तक पागल होते हैं कि बिना किसी मतलब के वह दूसरों को हर पोस्ट टैग करते रहते हैं। ऐसे लोगों को ब्लॉक करना ही बेहतर है। 

4. हर रोज गुड नाइट और मॉर्निग
लड़कियां देखकर कुछ लड़के तो गुड मार्निग,नाइट जैसे मैसेज से इनबॉक्स भरे रखते हैं। जिससे लड़की इतनी परेशान हो जाती है कि उसके पास अनफ्रैंड के अलावा और कोई दूसरा रास्ता ही नही बचता। 

5. शायरी
कुछ लोग तो फेसबुक पर बिना वजह के शायरी करने लगते हैं। ऐसा करके वह लड़की को पूरी तरह से पका देते हैं। जिनको लडकियां अनफ्रैंड करना ही अच्छा समझती हैं। 
 

Punjab Kesari