बच्चों के पेट में कीड़े है तो अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 02:40 PM (IST)

बच्चों का गंदगी में खेलना, मिट्टी खाना और कई बार खान-पान में लापरवाही की वजह से बच्चे के पेट में कीड़े हो जाते हैं। पेट में दर्द, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, मल में खून आना, भूख न लगना या मिचली होना पेट में कीड़े होने के लक्षण हैं। समय रहते अगर इन लक्षणों को पहचान कर इलाज न करवाया जाया तो बच्चों का शारीरिक विकास एक दम से रूक जाता है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू तरीकों के बारें में बताएंगे जिनसे  छोटे बच्चों के पेट से कीड़े खत्म किए जा सकते हैं।

1. नारियल


नारियल शरीर में होने वाली बहुत-सी बीमारियों से बचाता है। बच्चों को नारियल पानी या कच्चा नारियल खिलाएं। रोजाना नारियल खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते है।  नारियल के पेस्ट में  एक- दो बूंद अंरडी का तेल मिक्स करके खिलाएं लेकिन हर रोज बच्चे को आरंडी का तेल न दें। इसके एक बार इस्तेमाल से भी फर्क नजर आने लगेगा। 
 
2. अनार


अनार शरीर में खुन की कमी को पूरा करने के साथ ही पेट को भी नर्म बनाता है। रोजाना बच्चों को अनार खिलाने या जूस पीलाने से पेट के कीड़ों को आसानी से खत्म किया जा सकता है।

3. ईसबगोल


पेट संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए ईसबगोल का इस्तेमाल बैस्ट है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई इसका सेवन कर सकता है। ईसबगोल में भुनी हुई सौंफ को मिलाकर खाएं। इससे पेट साफ होने के साथ ही कीड़े भी खत्म होते हैं।

4. नींबू


बच्चों को सुबह खाली पेट काले नमक साथ नींबू खिलाने से पेट से कीड़े निकल जाते हैं। आप चाहो तो काली मिर्च, नमक के साथ नींबू का सेवन भी बच्चों को करवा सकते हैं।

 

Punjab Kesari