घर के एंट्री गेट को शादी के लिए ऐसे करें Decorate, अट्रैक्टिव Home डेकोर से चमक उठेगा आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 03:08 PM (IST)

शादीवाले घर की तो बात ही अलग होती है क्योंकि हर किसी की नजर उसी पर होती है। हर कोई देखना चाहता है कि शादी वाला घर कैसा लगता है। खासकर एंट्री गेट एक ऐसी जगह होता है जहां पर सभी खड़े होकर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। ऐसे में एंट्री गेट की सजावट और भी जरुरी हो जाती है। अगर आपके घर में शादी है और आप एंट्री गेट की डेकोरेशन के लिए कुछ आइडिया तराश रहे हैं तो यहां देख सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे डेकोर आइडियाज बताएंगे जिनसे आपका घर तो अट्रैक्टिव दिखेगा  साथ में हर कोई वहां पर आकर फोटो खिंचवाना भी पसंद करेगा। 

 आर्टिफिशयल फूलों के साथ आप इस तरह एंट्री गेट को सजा सकते हैं। 

फ्रेश फूलों की मालाएं भी आप अपने गेट पर लगा सकते हैं। 

व्हाइट, पिंक और रेड फूलों से सजा गेट देख हर कोई जहां पर आकर फोटो खींचवाना चाहेगा। 

ऑल व्हाइट डेकोर भी घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगा। 

व्हाइट और पिंक फूलों से तैयार मालाओं के साथ आप एंट्री गेट को डेकोरेट कर सकते हैं। 

परदे ,व्हाइट झालर और ग्रिनरी के साथ भी आप अपने एंट्री गेट को सजा सकते हैं। 

इस तरह की व्हाइट पर्ल की मालाएं भी आप एंट्री गेट पर टांग सकते हैं। 

अगर आप ज्यादा हैवी डेकोरेशन नहीं करना चाहते तो सिर्फ इस तरह के व्हाइट फ्लॉवर ऊपर की तरफ लगा सकते हैं। 

रात के समय आप इस तरह की लाइटिंग डेकोरेशन एंट्री गेट पर कर सकते हैं। 

Content Writer

palak