Home Decor: नवरात्रि से पहले मां के स्वागत के लिए ऐसे करें घर की सजावट

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 02:00 PM (IST)

नवरात्रि आने में कुछ ही दिन बचे हैं। हिंदू धर्म में यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के हर स्वरुप की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। घर में कलश स्थापित किए जाते हैं। देवी मां के स्वागत के लिए लोग अपने घरों को सजाते हैं। धूमधाम के साथ पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्त मां के स्वागत के लिए घर को डेकोरेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में अपने घर को सजाने के तरीके तराश रहे हैं तो यहां से यूनिक आइडियाज ले सकते हैं। आइए...

मां की तस्वीर के पीछे आप इस तरह पेपर को अलग तरीके से डिजाइन करके कुछ अलग तरीके का डेकोरेशन कर सकते हैं। 

दीया के साथ आप इस तरह से घर की सजावट कर सकते हैं। इस तरह के दीए आप घर की अलग-अलग दिशा में लगा सकते हैं। 

घर में आप इस तरह की रंगोली नवरात्रि पर बना सकते हैं। मंदिर की सजावट आप नकली फूल और आगे इस तरह के डेकोरेशन के साथ कर सकते हैं।

जहां आपने मंदिर में कलश स्थापित किया है उसके आस-पास इस तरह का फ्लॉवर डेकोरेशन आप कर सकते हैं।

मंदिर में इस तरह के सजावटी झूमर आप लगा सकते हैं। 

फ्लॉवर डेकोरेशन के साथ आप इस तरह की रंगोली अपने घर में बना सकते हैं। 

घर के मुख्य द्वार पर आप फूलों से बना इस तरह का तोरण लगा सकते हैं।  

इस तरह के कुशन्स और पिल्लो के साथ आप अपने घर को यूनिक डेकोर दे सकते हैं।

सिंपल सॉबर डेकोरेशन के लिए आप इस तरह का डेकोरेशन कर सकते हैं। पीछे फूलों की लड़ियां और लाइट्स लगाकर घर को एक अलग डेकोर लुक दे सकते हैं।

फूलों की सिंपल रंगोली और पीछे आप इस तरह की डेकोरेशन अपने घर में कर सकते हैं।

Content Writer

palak