ICW2022:  ब्राइडल लहंगे में अप्सरा से कम नहीं लगी नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 01:40 PM (IST)

India Couture Week 2022 का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस साल भी भारतीय डिजाइनर्स एक से बढ़कर एक बढ़िया कलैक्शन पेश कर रहे हैं।  15वें एडिशन का हिस्सा नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी बनी, जहां उनकी अदाएं देखने लायक थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


शो की शो स्टॉपर बनी रश्मिका मंदाना ने  डिडाइजन वरुण बह के कलैक्शन को पेश किया।  रेड फ्लोरल लहंगे में वह बला की खूबसूरत लग रही थी।

 रेड कलर पसंद करने वाली ब्राइडल के लिए ये कलेक्शन परफेक्ट है। ये लहंगा दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करेगा। 


नेशनल क्रश ने जिस कॉन्फिडेंट से  रैंप वॉक किया वह कमाल का था। वह इस ट्रडीशनल आउटफिट में डिसेंट, चार्मिंग और रॉयल लग रही थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस लहंगे में रश्मिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। 


इस खूबसूरत लहंगे के साथ कैरी किया गया नेकलेस उनकी लुक को रॉयल बना रहा था। खुले बाल और प्यारी सी स्माइल ने उनके लुक को और शानदार बना दिया। 


साेशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। वह शो स्टॉपर बनकर खूब तारीफें बटोर रही हैं। उन्होंने स्टेज में एक से बढ़कर एक पोज दिए। 

Content Writer

vasudha