माथा पर कुमकुम तो हाथों में कलीरे, मनीष मल्होत्रा के लिए दुल्हन बन रैंप पर उतरीं कृति सेनन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 11:10 AM (IST)

India Couture Week 2021 का आगाज हो चुका है, जोकि 23 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा। कल ICW 2021 की ग्रैंड ओपनिंग की डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी ब्राइडल कलेक्शन  "Nooraniyat" से जिसकी शो स्टॉपर रही एक्ट्रेस कृति सेनन। कृति के ब्राइडल लुक पर सभी की निगाहें थम गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कृति ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था। लहंगे पर जरी का वर्क किया हुआ है। अपने ब्राइडल लुक को पूरा करते हुए उन्होंने लहंगे के साथ कलीरे, हैवी ज्वेलरी और साथ में नेट का दुपट्टा कैरी किया। कृति का यह ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

किसी ने उन्हें परम सुंदरी कहा तो किसी ने क्वीन। इसी के साथ सभी के नजरें कृति के आई मेकअप पर भी गई।

मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन में रेड एंड गोल्डन कलर का ज्यादा टच देखने को मिला। आइए एक झलक डालते है डिजाइनर की कलेक्शन पर...

आप भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन से आइडिया लेकर अपना ब्राइडल आउटफिट तैयार करवा सकती है। बता दें कि यह फैशन शो कोरोना की वजह से डिजीटल किया जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

Content Writer

Priya dhir