दमकती त्वचा चाहती हैं तो चेहरे पर लगाएं बर्फ

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 10:06 AM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : गर्मी के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि पसीने की वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे और कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ठंडक भी मिलेगी और स्किन को कई फायदे भी होंगे। चेहरे पर बर्फ लगाने से पिंपल्स की समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा बर्फ से और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानिए बर्फ स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है।

1.ऑयली स्किन
गर्मियों में अक्सर पसीने की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। ऐसे में त्वचा पर बर्फ लगानी चाहिए। इसके लिए आईस क्यूब को किसी कपड़े में लपेट कर चेहरे पर लगाएं जिससे स्किन के खुले पोर्स भी बंद होंगे और एकस्ट्रा ऑयल भी कम होगा।

2. पिंपल्स
गर्मी में चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो जाती है। ऐसे में मुंहासों पर बर्फ लगाएं जिससे एक रात में ही यह ठीक हो जाएंगे।

3. ग्लोइंग स्किन
खीरा, शहद और नींबू के रस को मिक्स करें और इसे आइस ट्रे में जमाएं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है।

4. डार्क सर्कल
कई महिलाओं की आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इसके लिए ग्रीन-टी को पानी में उबालें और ठंडा होने पर आइस ट्रे में जमा लें। इन आइस क्यूब्स को आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।

5. झुर्रियां
बढ़ती उम्र में झुर्रियां होना आम बात है लेकिन कई महिलाओं को समय से पहले यह समस्या हो जाती है। ऐसे में बर्फ को पीस कर उसे कपड़े में डालें और चेहरे पर लगाएं। रैगुलर ऐसा करने से बहुत जल्दी झुर्रियां कम होंगी।
 

Punjab Kesari