न कोई खर्चा न कोई साइड इफैक्ट, Ice Cube से लें ब्यूटी के कई फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 03:59 PM (IST)

गर्मी के मौसम में ठंड़ी-ठंड़ी बर्फ खाने का मन करता है। यह गर्मी से राहत तो दिलाती ही है साथ ही इससे ब्यूटी से जुड़ी भी बहुत से फायदे मिलते हैं। घर से बाहर निकलते ही तपती गर्मी स्किन को झुलसा देती है। जिससे त्वचा संबंधित बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सनबर्न,पिपंल,लालगी,सूजन आदि को दूर करने के लिए सबसे आसान और आरामदायक तरीका है बर्फ का इस्तेमाल करना। आप इसके लिए दूध और खीरे का रस बर्फ की तरह जमा कर फेस मसाज करने से चेहरा खिल जाता है। पफ्फी आइज से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी के बर्फ का टुकड़ा फ्रिजर में जमा कर सनबर्न से राहत मिलती है। 


1. मुंहासे औऱ सूजन


सबसे पहले मुंह को धोकर सूखा लें। इसके बाद बर्फ के टुकड़े को प्लास्टिक के बैग लपेट लें। इससे मुंहासों पर एक मिनट के लिए मसाज करें। फिर 5 मिनट के बाद फिर मसाज करें। इसके बाद चेहरे को एसेंशियल ऑयल की एक बूंद के साथ मसाज करें। 
 

2. ब्लड सर्कुलेशन करें बेहतर
मेकअप करने से पहले बर्फ के एक टुकड़े के साथ मसाज करें। इससे मेकअप ज्यादा देक तक टिका रहेगा। बर्फ की मसाज करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। इससे लंबे समय तक जवां बने रहते हैं। 


3. सनबर्न से छुटकारा
सनबर्न से स्किन पूरी तरह से खराब हो जाती है। इससे बहुत दर्द भी होता है। कैमिकल युक्त प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि बर्फ की इस्तेमाल किया जाए। आप बर्फ की जगह पर एलोवीरा को फ्रिजर में जमा कर भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। 
 

4. पफ्फी आइज से राहत
लगातार कंप्यूटर या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों सूज जाती हैं। इससे राहत पाने के लिए पानी में ग्रीन टी उबाल कर इसे बर्फ की तरह जमा लें। इससे आंखों के आसपास मसाज करें। 
 

5. झुर्रियां हटाएं


बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी साफ दिखाई देने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए पहले गुनगुने पानी के साथ चेहरा धोकर सुखा लें। इसके बाद बर्फ के टुकड़े से चेहरे की तब तक मसाज करें जब तक यह पिघल न जाए। इससे पोर्स टाइट हो जाएंगे। 



 

Punjab Kesari