हर साल यहां मनाया जाता है Ice and Snow फेस्टिवल!

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 10:08 AM (IST)

लाइफस्टाइलः सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग एेसे इलाकों में जाना पसंद करते हैं जहां जाकर वो बर्फबारी का मजा ले सकें। कुछ लोग शिमला जाते हैं तो कई मनाली। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जो पूरी बर्फ से बनी है। जी हां, चीन में एक एेसा शहर है जो पूरा बर्फ से बना है। आपने कई फेस्टिवल के बारे में सुना होगा लेकिन चीन का हार्बिन(Harbin) शहर में एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है। 

दरअसल, चीन के एक शहर में हर साल जनवरी में आइस और स्नो नामक फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें बर्फ से पूरा शहर बना दिया जाता है। इस त्योहार में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और बर्फ के बड़े ढांचे बनाते हैं। यह त्योहार एक महीने तक चलता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि जनवरी के महीने में इस शहर का तापमान -17डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। चीन में मनाए जाने वाला यह त्योहार पूरे दुनिया में मशहूर है। इस त्योहार में होने वाला लैंटर्न शो और गार्डन पार्टी काफी फेमस है, जिसमें शामिल होने के लिए लोग आते हैं। 

इतनी ज्यादा ठंड होने पर भी अधिक संख्या में लोग इस त्योहार में शामिल होते हैं। वैसे यहां की खूबसूरती और इस फेस्टिवल को देखते हुए लोग खुद को यहां आने से रोक नहीं पाते। आज हम आपको इस शहर की खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे है। इन तस्वीरों को देखकर आपका भी यहां जाने का मन जरूर करेगा।

Punjab Kesari