दुबई इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ हुई धक्का-मुक्की, लोगों से Request करती दिखी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 01:40 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉट दीवा मलाइका अरोड़ा की बात ही निराली है। वो लोगों को अपना दिवाना बनान बखूबी जानती हैं। इन दिनों वह दुबई में अपनी ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं, ऐसे में लोगाें के बीच उन्हे लेकर क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। दूसरे देश में  मलाइका के साथ हुआ जिसे देख वह गुस्से से लाल हो गई। 

हाल ही में मलाइका दुबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंची थी। इस दौरान वह  शिमरी ब्लैक कलर के गाउन में काफी गार्जियस लग रही थी। उन्हें स अंदाज में अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोग क्रेजी हो गए और दीवा के साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो गए। 


लोग इतने बेकाबू हो गए कि इनमें से एक ने तो मलाइका को धक्का तक दे डाला। सेल्फी के इस होड़ में सिर्फ मलाइका के साथ ही नहीं बल्कि सेल्फी के लिए मौजूद महिलाओं के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसे में एक्ट्रेस ने टोकते हुए कहा कि प्लीज धक्का मत दीजिए। मलाइका के कई सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आए। 


मलाइका के चेहरे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर परेशान हाे रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद फैन काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि सेल्फी के चक्कर में सेलिब्रिटीज और उनके साथ खड़ी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।

Content Writer

vasudha