शकी पति ने  12 साल तक पत्नी को बंद कमरे में रखा कैद, टॉयलेट जाने पर भी थी पाबंदी

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 06:23 PM (IST)

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको हैरानी के साथ- साथ दुख भी होगा। इस घटना के बाद मन में यह सवाल उठ रहा है कि कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। यहां एक महिला 12 साल तक पति की कैद में रहने को मजबूर थी।


यह हैरान कर देने वाला मामला है मैसूर जिले के हिरेगे गांव का जहां शक के चलते पति ने अपनी पत्नी को बेहद ही खौफनाक सजा दी। हालांकि आरोपी काे काबू कर लिया गया है, लेकिन उस बेकसूर महिला ने 12 साल क्या- क्या  दर्द साहा होगा वह तो  वही जानती है। दरअसल उसके पति ने उसे 12 साल तक घर में नजरबंद रखा था।


बताया जा रहा है कि आरोपी को शादी के पहले दिन से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। इसके बाद से उसने महिला को कमरे मैं कैद कर लिया और दरवाजे पर तीन ताले लगा दिए और उसे किसी से बात न करने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं उसे शौचालय का इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं थी, वह शौच के लिए एक छोटे बक्से का इस्तेमाल करती थी। 


महिला ने जैसे- तैसे इसकी सूना अपने रिश्तेदार को दी जिसके बाद घर पर छापा मारकर पीड़िता को बचाया गया। आरोपी से पीड़िता के दो बच्चे हैं, जिन्हें अब उसके माता-पिता के घर भेज दिया गया है। महिला ने बताया कि मेरे पति ने मुझे बंद कर दिया और मुझे अपने बच्चों से खुलकर बात नहीं करने दी। वह बिना किसी कारण के मुझे बार-बार थप्पड़ मारता था।
 

Content Writer

vasudha