भूख हो गई हैं कंट्रोल से बाहर तो गौर करें ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 03:20 PM (IST)

कुछ लोगों को अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा भूख लगती है। ज्यादा भूख लगने के वैसे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अधिक खाना खाने से आप मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा खाना खाते हैं तो उसके पीछे ये कारण हो सकते हैं। 

 

1. तनाव 

तनाव में होने से कोर्टिसोल नाम का हार्मोन शरीर में बनना शुरू हो जाता है, जिससे भूख ज्यादा लगने लगती है।

2. हाइपर-थाइरॉयडिज़्म

ज्यादा भूख लगने का एक यह लक्षण भी हो सकता है। इसमें थायराइड की वजह से शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ता है और आपको भूख ज्यादा लगती है।

3. मोटापा 

मोटापे से भी लगातार भूख लगती है। क्योंकि शरीर में ज्यदा फैट से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है।

4. लो शुगर लेवल 

लो शुगर लेवल में शरीर में रक्त शर्करा का स्तर कम होता है, जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है।

5. माहवारी 

एक कारण यह भी हो सकता है भूख लगने का, माहवारी के समय महिलाअों के शरीर में काफी हार्मोनल चेंज होते हैं, जिसकी वजह से लगातार भूख भी लगती है। 

6. पानी की कमी 

जब शरीर में पानी की कमी होती है तब भूख प्यास ज्यादा लगने लगती है।
 

Punjab Kesari