हवा में अटके 300 लोग,  कश्मीर में गुलमर्ग रोपवे में खराबी के कारण फंसे पर्यटक

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 05:22 PM (IST)

नारी डेस्क: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में सबसे बड़ी केबल कार में तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों पर्यटक उसमें फंस गए। इस खराबी के बाद, गुलमर्ग केबल कार सेवा (जिसे आम तौर पर 'गोंडोला' के नाम से जाना जाता है) के दोनों चरणों का संचालन रोक दिया गया।  केबल कार के पहिये हवा में ही थम गए और रोपवे पर सवार करीब 300 सैलानी सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर फंस गए। 
 

यह भी पढ़ें:  52 बरस की ऐश्वर्या के कान्स में दिखे एक से बढ़कर एक लुक, इस Outfit के हो रहे खूब चर्चे
 

खुद को हवा में लटका देख यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिखने लगे। पर्यटकों के इतनी ऊंचाई पर फंसने की खबर मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग तुरंत एक्शन में आ गया है. स्थानीय प्रशासन और गोंडोला प्रबंधन की टीमों द्वारा मौके पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों पर्यटक जो इस सफ़र का आनंद ले रहे थे, उन्हें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने केबिन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।  
 

यह भी पढ़ें: रात 9:11 बजे होगा धमाका..... दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने से मिली धमकी
 

केबल कार प्रणाली को ठीक करने का काम अभी चल रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार स्थिति पर "करीब से नज़र रख रही है।" मुख्यमंत्री ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमों द्वारा बचाव अभियान ज़मीन पर चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, "स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।" 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static