बिहार के आकाश ने हुनरबाज की ट्रॉफी की अपने नाम, जीती रकम से मम्मी-पापा के लिए बनाएंगे घर

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 11:38 AM (IST)

कलर्स चैनल के टैलेंट शो हुनरबाज को अपना पहला विजेता मिल गया है। बिहार के रहने वाले आकाश सिंह ने देश की शान की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हे 15 लाख  लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। वहीं मुंबई के नाला सोपारा का डांस ग्रुप यो हाइनेस रनरअप रहे और उन्हें 5 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला।

आकाश ने अपनी पावर परफॉर्मेंस के दम पर  हाइनेस, संचिता, सुब्रतम और अनिर्बान जैसे तमाम लोगों को पछाड़कर ये जीत हासिल की।  फिनाले के दिन आकाश की  परफॉर्मेंस देख  सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए। शो के दौरान वह कई बार अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति का जिक्र कर चुके थे। उनके स्ट्रगल की कहानी सुनकर परिणीति चोपड़ा शो में कई बार इमोशनल हुई।

देश की शान की ट्रॉफी जीतना आकाश के लिए किसी सपने से कम नहीं है। शो जीतने के बाद उन्होंने कहा-  "मेरे पास अपने इमोशंस को बताने के लिए शब्द नहीं हैं और यह सब बहुत ही रियल लग रहा है। मैंने शो में अपनी जर्नी की शुरुआत एक बड़े सपने के साथ की थी और आज मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने इसे पूरा कर लिया है।"


 एक एपिसोड के दौरान आकाश ने बताया था कि-  वह मात्र डेढ़ हजार रूपये लेकर मुंबई में अपने सपने पूरे करने आए थे।  मुंबई आने के बाद कई बार ऐसे मोड़ आए जब उनके हाथ निराशा ही लगी लेकिन उन्होंने हार ना मानने की ठान ली थी। उन्होंने अ खबार बांटने का काम किया और फिर बाद में दूध बेचने लगा।


आकाश ने बताया कि वह सिक्यॉरिटी गार्ड का भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि- गांव में उनका अपना घर नहीं हैं और इसलिए इन पैसों से अब मैं मम्मी-पापा के लिए गांव में घर बनाऊंगा।' हुनरबाज के विनर ने इस सब के लिए करण सर, मिथुन सर और परिणीति चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया।

 

 

Content Writer

vasudha