ऋतिक रोशन का घर है बेहद स्टाइलिश, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 10:40 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग और जबरदस्त डांस के अलावा अपने लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने जुहू में सी-फेसिंग अपार्टमेंट लिया है। ये अपार्टमेट आलिशान और रॉयल नहीं बल्कि बेहद क्लासी है। 

 


जिस बिल्डिंग में ऋतिक रोशन रहते हैं वहां अक्षय कुमार और फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियालाव का घर भी है। ऋतिक के घर को जिस इंटिरियर डिजाइनर ने सजाया है उसी ने ही कैटरीना कैफ के घर भी डैकोरेट किया है। कैटरीना के घर को देखकर ही ऋतिक रोशन ने अपने घर को ये लुक देने के बारे में सोचा था। आज हम आपको उनके घर की स्टाइलिश और क्लासी तस्वीरे दिखाएंगे।

 


उन्होंने अपने लीविंग एरिया की दीवारों को क्रीम कलर करवाया है। उनके साथ मैच करते ही सोफे भी वहां पर लगवाएं हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने अपने दोनों बेटों रेहान और ऋदान की काफी प्यारी-प्यारी तस्वीरें लगा रखी हैं।
 


ऋतिक रोशन की बालकनी भी बेहद स्टाइलिश अंदाज से सजी है। बालकनी में आर्टिफिशल घास भी लगाया है। अब किसी घर का अगर बालकनी ही इतना शानदार हो तो और कोई क्या बोल सकता है। 

 

 

बच्चों के लिए भी अलग से कमरा बनवाया गया है। उनकी उम्र को ध्यान में रखकर ही डैकोरेट किया गया है। 

 


अपने घर में काम करने के लिए उन्होंने एक ऑफिस भी बनाया है। वह ऑफिस पेटिंग और वुडन मटेरियल से डेकोरेट किया गया है। दो साल पहले एक मैगजीन को ऋतिक ने अपने अपार्टमेंट की तस्वीरें दिखाई थी। 

 


घर को सजाने के लिए सारा सामान विदेशों से मंगवाया गया है। जो उनके घर को भी स्टाइलिश दिखाता है।

 


 

Punjab Kesari