ऋतिक रोशन के  एब्स की दीवानी हुई गर्लफ्रेंड सबा, Heart वाला इमोजी शेयर कर बरसाया प्यार

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 05:16 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी गर्लफ्रेंड, फैमिली और फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने वीकेंड एंजॉय करते एक प्यारा सा तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देख फैंस तो क्या उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी ऋतिक की दीवानी हो गई है। 49 की उम्र में ऋतिक के परफेक्ट 8 पैक एब्स देख सब उनकी तारीफों की पूल बांधते दिख रहे हैं। 

शर्टलेस पिक में दिखे ऋतिक 

ऋतिक के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक्टर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में 8 पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि - 'फिनिश लाइन नहीं देख सकता।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

गर्लफ्रेंड सबा ने बरसाया प्यार 

एक्टर की शर्टलेस पिक्चर देख सभी उनकी तस्वीर पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। सभी ऋतिक के ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान हो गए हैं।  वहीं एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट करते हुए हर्ट और फाइर वाला इमोजी शेयर किया है।

इसके अलावा ऋतिक की आने वाली फिल्म फाइटर की डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कमेंट करते हुए लिखा कि- यह फाइटर के सेट पर है, कल तुम आओगे तो मैं तुम्हें दिखा दूंगा। 

इसके अलावा ऋतिक की को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी हर्ट वाला इमोजी शेयर किया है।  

'फाइटर' में दिखने वाले हैं ऋतिक 

वहीं अगर बात ऋतिक के वर्कफ्रंट की करें तो जल्द ही एक्टर फिल्म 'फाइटर' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डॉयरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनील कपूर भी नजर आएंगे। यह मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज होगी हालांकि इसका टीजर लॉन्च कर दिया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Content Writer

palak