वर्कआउट छोड़ ऋतिक रोशन ने जिम में किया धांसू डांस, Video देख आप भी झूम उठेंगे

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 12:46 PM (IST)

अभिनेता ऋतिक रोशन के  स्टाइल और डांसिंग की ताे दुनिया दीवानी है। डांस के बेताज बादशाह रहे  ऋतिक का एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी डांस करने का मन हो जाएगा।  वर्कआउट के दौरान  उन्होंने जिस तरह धमाकेदार डांस किया है , वो देखने लायक है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जब कोई बॉलिवुड हीरो जिम में अचानक 80 के दशक के गाने सुन ले। इसके साथ उन्होंने  #braindead #totalloss जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। 
PunjabKesari

इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले ऋतिक  'परदेसिया' गाने के म्यूजिक पर  गरबा करते हैं । इस दौरान वह कहते हैं- नवरात्रि है रे, अपना फर्स्ट डे मना रहे हैं हमलोग। इसके बाद वह गाने 'जानू मेरी जान' पर भी खूब थिरकते हैं। 

PunjabKesari

 आखिरी वीडियो में मिथुन के गाने 'जिमी जिमी आजा आजा' पर वह खूअ नाचते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "जोकर!" वही कृति सैनन और प्रीति जिंटा ने हंसते हुए इमोजी शेयर किये। 

PunjabKesari

बता दें कि ऋतिक बॉलीवुड में डांस के बेताज बादशाह रहे हैं। उनकी हर फिल्म के गानों में दर्शक उनके डांस के मूव्स  के लिए बेताब रहते थे। कोई मिल गया है के बाद ऋतिक ने धूम 2, क्रिष, जोधा अकबर, काइट्स और जिंदगी ना मिलेगी दुबारा जैसी फिल्मों में अभिनय किया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static