गर्लफ्रैंड सबा और परिवार के साथ ऋतिक ने किया गणपति विसर्जन, फैंस बोले - 'अब तो आप दोनों...'

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:27 PM (IST)

पूरे धूमधाम ने इन दिनों गणेष चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बी-टाउन सेलेब्स बप्पा की भक्ति के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर बी-टाउन सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें वह त्योहार को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रैंड सबा आजाद के साथ गणपति विसर्जन किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने परिवार और गर्लफ्रैंड संग विसर्जन करते दिख रहे हैं।  

पूरी फैमिली के साथ दिखी सबा 

ऋतिक रोशन के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में सबा पूरी रोशन फैमिली के साथ दिख रही हैं। पूरे प्यार के साथ वह बप्पा को विदाई देती हुई नजर आ रहे हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में सबा फैमिली फंक्शन को एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। एक्टर ने साथ में प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा कि - 'गणपति बप्पा मोरेया, ये हमारे घर और दिलों को खुशी और मोदक से भरने का मौसम है।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

येलो सूट में दिखी सबा 

अगर बात दोनों के आउटफिट की करें तो यहां एक्टर व्हाइट टी शर्ट, बेज पैंट और ग्रे जैकेट में दिखें। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कैप भी लगाई थी। वहीं उनकी गर्लफ्रैंड सबा येलो कलर के सूट में नजर आई। घर की बाकी महिलाएं भी  ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आई। 

दोनों को साथ में दिख फैंस ने किए कमेंट 

ऋतिक और सबा को एक साथ देख फैंस उन पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'हैप्पी गणपति सर, सर आप शादी कब कर रहे हो सबा मैम से।' 

अन्य ने कहा कि - 'बहुत प्यारी तस्वीरें।' 

एक ने हर्ट वाले इमोजी शेयर किए।

'फाइटर' में दिखेंगे ऋतिक 

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण,अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और दिशा पटानी भी नजर आने वाली है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Content Writer

palak