पुराने बैग्स हो या टायर, बेकार पड़ी चीजों से यूं सजाएं अपना आशियाना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 06:00 PM (IST)

आजकल मार्केट में एंटीक चीजों की काफी डिमांड है लेकिन हर किसी के बस में इतनी महंगी चीजें खरीदना नहीं होता। हालांकि अपने घर को सजाने का सपना हर किसी का होता है। ऐसे में आप मार्केट से महंगा डैकोरेटिव सामान खरीदने की बजाए घर में पड़ी बेकार चीजों से क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। अक्सर लोग घर में पड़े पुराने ट्रंक, टायर, टूटी-फूटी टेबल-कुर्सी को बेकार समझ फेंक देते हैं लेकिन यह घर की सजावट में आपके काफी काम आ सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर पड़ी पुरानी चीजों से अपना घर सजाने के लिए क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं।

पुराने बैग से दिखाएं क्रिएटिविटी

महिलाओं के वार्डरोब में बैग्स की खूब कलैक्शन देखने को मिलती है। वहीं, अगर बैग पुराना हो जाए तो महिलाएं उसे इस्तेमाल करने की बजाए फेंक देती हैं जबकि इसे आप डैकोरेशन के लिए यूज कर सकती हैं। पुराना बैग्स पर अपनी मनपसंद फोटो लगाकर उससे दीवारों को सजा सकते हैं। आप चाहें तो ढेर सारे बैग लेकर इनकी मदद से वर्टिकल गार्डन भी तैयार कर सकते हैं।

पुराने टायरों से बनाएं फर्नीचर

अगर आपके घर में गाड़ी का पुराना खराब टायर पड़ा है तो उसे फैंकने की बजाए घर की सजावट के लिए यूज करें। टायरों को पसंदीदा रंग करके आप टेबल-चेयर बना सकते हैं। इसके लिए आप इन्हें गार्डनिंग के लिए भी यूज कर सकते हैं।

पुराने बक्से से बनाएं एंटीक समान

पुराने बक्सों को फेंकने की बजाए क्रिएटिविटी दिखाएं और इन्हें घर की सजावट के लिए यूज करें। आप इन्हें मैटल वर्क करवाकर सजावट के लिए यूज कर सकते हैं। आप इन्हें टेबल की तरह भी यूज कर सकते हैं।

पुरानी कांच की बोतलों से सजाएं घर

घर पर पड़ी पुरानी कांच की बोतलें भी सजावट के काण आ सकती हैं। आप इन्हें फ्लावर पॉट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप भी कम खर्च में घर सजाना है तो इसी तरह बेकार पड़े समान से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।

Content Writer

Vandana