Pimples से जल्दी छुटकारा पाने के लिए असरदार हैं ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 01:35 PM (IST)

त्वचा पर हुए मुंहासों से ज्यादातर युवा परेशान रहते हैं। इसका कारण बढ़ती उम्र के साथ हॉर्मोंस में बदलाव माना जाता है। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण या फिर कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करने से भी यह परेशानी हो जाती है। वहीं, इससे जल्दी छुटकारा पाना भी आसान नहीं होता। कुछ घरेलू और असरदार तरीके अपना कर इनसे जल्दी राहत पा सकते हैं। 

 

1. एस्प्रिन की गोली
एस्प्रिस आसानी से बाजार में मिलने वाली दवाई है। इसे मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। एस्प्रिन की दो टेबलेट को पीस कर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। रात के समय इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। इसके बाद सुबह ठंड़े पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसका इस्तेमाल करने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

 

2. दालचीनी और शहद
पिंपल्स को दूर करने के लिए दालचीनी और शहद बैस्ट है। दालचीनी पाउडर और शहद को मिक्स करके इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे मुंहासे तो दूर होती ही हैं, साथ ही चेहरे का ग्लो भी बरकरार रहता है। 

 

3. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कुदरती एंटीऑक्सीडेंट के गुण शामिल होते हैं। सेहत के साथ-साथ यह ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी चेहरे को पिंपल्स,सूजन,इंफैक्शन आदि से दूर करने में मददगार है। टी बैग को पानी में उबाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं। 

 

4. लहसुन
पिंपल्स को दूर करने के लिए लहसुन की दो कलियों का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें। इससे बहुत जल्दी पिंपल्स खत्म हो जाएंगे। 

 

5. पेपरमिंट ऑयल
पेपरामिंट ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो कर साफ कर लें। उसके बाद पेपरमिंट को 1-2 बूंद लगाएं और सुबह चेहरे को ठंड़े पानी से धो लें। 

 

6. बेकिंग सोड़ा
एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे पिंपल्स पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं और फिक पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे सिर्फ पिंपल्स पर ही लगाना है स्किन पर नहीं। 

 

7. नीम 
नीम के कोमल पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें। इस रस को मुंहासों पर लगाएं। इससे पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं। 

 

8. सेब का सिरका
दो बूंद सेब के सिरके में दो बूंद पानी मिला लें। इसे कॉटन की मदद से इसे पिंपल्स पर लगाएं।15 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

 

Content Writer

Priya verma