लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप को एेसे बनाएं सफल! (Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 02:24 PM (IST)

लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में बाकी रिलेशन के मुताबिक काफी अंतर होता है। इसमें पार्टनर एक-दूसरे से मिल नहीं पाते और न ही ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिता पाते हैं। एेसे में कपल्स के मन में की ख्याल आते हैं। अगर आप भी लॉन्ग डिसेंटस रिलेशनशिप में है तो कुछ टिप्स अपनाएं ताकि आपका रिलेशन सफल हो सके। आइए जानें ये टिप्स...


1. इस रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा मदद सोशल मीडिया करता है। इससे आप अपने पार्टनर से अपनी दिल की बात कह सकती है। 

2. अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए कभी भी अपने पार्टनर पर शक न करें। बिना बात के शक करना आपके रिश्ते को खत्म कर सकता है।

3. रिलेशनशिप में प्यार बढ़ाने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट भेजे। एेसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। यह जरूरी नहीं कि आप मंहगा गिफ्ट ही भेजे।

4. किसी भी रिश्ते में ईमानदारी होना बहुत जरूरी होती। अगर आप अपने रिश्ते में ईमानदार है तो आप कभी भी अपने पार्टनर से दूर नहीं होंगे। 

5. किसी खास अवसर पर लड़कियां अक्सर उदास हो जाती है क्योंकि उनका पार्टनर उनसे दूर होता है। एेसा न करें क्योंकि आपको एेसा देखकर आपका पार्टनर दुखी होगा।

Punjab Kesari