घाघरा के साथ यूं स्टाइल करें इन आउटफिट्स को,दिखेंगी Stylish!

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 09:34 AM (IST)

हर लड़की को फैशन ट्रेंड के हिसाब से चलना अच्छा लगता है। ट्रडिशनल हो या वेस्टर्न दोनों अंदाज में ट्रेंडी लगना आसान बात नहीं है। इसीलिए हम आपके लिए एक अनोखा फैशन टिप लाए है। जिससे आप एक घाघरे को न जाने कितने स्टाइल में बदल सकती हैं। इससे आपको दो फायदे होंगे पहला यह कि आपके पैसे भी बचेंगे और आप स्टाइलिश भी लगेंगी। चलिए हम आप को बतातें हैं कि किन -किन चीजों के साथ घाघरा को आप स्टाइल कर सकती है.....

1 क्रॉप-टॉप और घाघरा
वैसे तो आप ने कई तरह के फैशन अपना कर देखे होंगे मगर क्रॉप-टॉप घाघरा के साथ काफी स्टाइलिश लगता है। 

2.कुर्ती के साथ घाघरा
घाघरा को हम कुर्ती के साथ भी पहन सकते है। चाहे कुर्ती लॉन्ग हो या शॉर्ट आप दोनों ही घाघरा के साथ पहन सकते हो। 

3.शर्ट और घाघरा 
अगर आपको स्टाइलिश दिखना है तो आप शर्ट के साथ घाघरा भी टीमअप कर सकते है।  

4. ब्लेजर और घाघरा 
ब्लेजर और घाघरा एक अनोखा स्टाइल है मगर यह आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देने में मदद करेगा। 

5. चोली और घाघरा 
चोली-घाघरा का तो जन्मों का मेल है जिसे आप तो अलग नहीं कर सकते है। 

Content Writer

shipra rana