गर्मियों में नहीं कमजोर होगी बच्चों की Immunity, इन 5 तरीकें से Parents कौसो दूर भगाएं बीमारियां

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 12:42 PM (IST)

बदलते मौसम का असर सबसे पहले सेहत पर पड़ता है। सीजनल फ्लू के कारण बच्चों को बुखार, पेट संबंधी समस्याएं और सर्दी होने लगती हैं। कई बार ये समस्याएं इतनी बढ़ जाती हैं कि दवाईयां भी असर नहीं करती। ऐसे में माता-पिता बच्चों की मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट और डेली रुटीन में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप गर्मियों में बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बना सकते हैं...

प्रोटीन से भरपूर फूड्स 

आप बदलते मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर आहारों को शामिल कर सकते हैं। पनीर, सोया, मटर, ड्राई फ्रूट्स, अंडा, चिकन जैसी चीजों का आप बच्चों को सेवन करवा सकते हैं। यह उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियां मजबूत बनाने में मदद करेंगे। 

पिलाएं ज्यादा से ज्यादा पानी  

सही मात्रा में बच्चों को पानी पिलाएं। इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और पाचन भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा बच्चों की हड्डियां भी मजबूत बनेंगी। इसके अलावा नियमित पानी पीने बच्चे कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। नियमित पानी बच्चों को एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। 

खेलने के लिए भेजें बाहर 

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप उन्हें खेलने के लिए जरुर भेजें। बाहर खेलने से बच्चों का शारीरिक औऱ मानसिक विकास होगा और उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी। बाहर खेलने से बच्चों को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। 

दही 

पोषक तत्वों से भरपूर दही आप उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने के साथ-साथ हड्डियां मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। दही में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियां के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को भी हैल्दी रखने में मदद करता है। 

खिलाएं मौसमी सब्जियां 

आप बच्चों को मौसमी सब्जियों का सेवन करवा सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है जो शरीर की कमजोरी दूर करके इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।  पालक, तुरई, घीया और बीटरुट जैसी सब्जियां आप बच्चों को खिला सकते हैं। यह उनके शरीर में से खून की कमी पूरी करने में भी मदद करेगी। 

इन तरीकों से गर्मियों में आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बना सकते हैं परंतु यदि बच्चे को कोई बीमारी है तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का उन्हें सेवन करवाएं। 


 

Content Writer

palak