Corona Virus: होम क्वारंटाइन के दौरान फिट रहने के आसान तरीके

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 10:27 AM (IST)

कोरोना वायरस के चलते बहुत से लोग जिम नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए अगर आपने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है तो टेंशन ना ले क्योंकि आप घर पर रहते हुए भी खुद को फिट रख सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही एक्सरसाइज करने के कुछ बेहद आसान तरीके बताएंगे।

घर पर रहने से हो सकती हैं कई प्रॉब्लम्स

अगर आप सामान्य दिनों में भी एक्सरसाइज न करते हो लेकिन क्वारंटाइन के दौरान घर में रहने पर आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर बैठे-बैठे मोटापा, अपच, कब्ज, बदहजमी जैसी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। वहीं, जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें आलस, ऊब व नींद की समस्या हो सकती है। ऐसे में एक्सरसाइज इन सभी परेशानियों क रामबाण इलाज है।

चलिए जानते हैं आइसोलेशन के दौरान कैसे रखें खुद को फिट...

थोड़ी स्ट्रेचिंग, थोड़ा फन

एक्सरसाइज से पहले स्ट्रेचिंग की जाती है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके साथ स्ट्रेचिंग करने में आपको ज्यादा मजा आएगा। इसके लिए फर्श पर योगा मैट बिछाकर खिंचाव वाली एक्सरसाइज करें। इसके लिए आपको बस अपने अपने शरीर के अंगों को अलग-अलग तरह से खींचना है।

डांस करें

अगर आप एक्सरसाइज करके बोर हो जाते हैं तो फिट रहने के लिए डांस सबसे बढ़िया ऑप्शन है। दिन में 20-30 मिनट बच्चों के साथ किसी फास्ट साउंड ट्रैक या अपने पसंदीदा सॉन्ग पर डांस करें। आप चाहे तो जुंबा डांस की प्रैक्सिस भी कर सकते हैं। डांस से पूरे शरीर की ही एक्सरसाइज हो जाती है।

स्पॉट रनिंग

जॉगिंग के लिए आप घर से बाहर नहीं जा सकते लेकिन स्पॉट रनिंग के जरिए भी आप फिट रह सकते हैं। स्पॉट रनिंग यानी एक ही जगह पर खड़े होकर दौड़ना। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ जाता है। इसके अलावा स्पॉट रनिंग से जांघों, पेट व कमर की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।

स्क्वाट्स

घर पर फिट रहने के लिए स्क्वाट्स सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। इससे ना सिर्फ जांघों व घुटनों में मजबूती आती है बल्कि यह बैली फैट करने में भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक जगह पर पैरों को एक बराबर लाकर खड़े हो जाएं। फिर हाथों को सामने की तरफ फैलाकर उठक-बैठक करें। दिन में 15 स्कवाट्स के 3 सेट करने से आपका पेट नहीं निकलेगा।

दूसरे आसान तरीके

एक्सरसाइज के अलावा घर में फिट रहने के और भी तरीके हैं जैसे- झाड़ू-पोंछा लगाना। साथ ही खाना खाने के बाद सीढ़िया चढ़े व उतरे। ये भी एक्सरसाइज का एक बढ़िया तरीका है।

Content Writer

Anjali Rajput