आप भी चाहते हैं बच्चे की मैमोरी पाव हो शार्प तो डाइट में खिलाते रहें ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 01:32 PM (IST)

बच्चे बहुत शरारती होते हैं, पढ़ाई का नाम लेते ही बहाने बनाने लगते हैं। वहीं, कुछ बच्चों की मैमोरी पावर इतनी ज्यादा होती है कि वह एक बार पढ़ने से ही पाठ को याद कर लेते हैं। इसका कारण है उनका आहार, कुछ तरीके ऐसे भी हैं जो जिससे बच्चों की स्मरण शक्ति तेज हो सकती है। 

 

 

मैमोरी पावर बढ़ाने के तरीके

1. गाय का घी दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होता है। हफ्ते में कम से कम दो बार गाय के घी से बच्चे के सिर की मालिश करें। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है।

2. अखरोट बैस्ट ड्रायफ्रूट है जो दिमाग की शक्ति को बढ़ाने का काम करते हैं। रात को 2 अखरोट भिगोकर सुबह खाने के लिए दें। इससे मानसिक तनाव भी दूर होगा।

 

3. रोजाना खाली पेट बच्चों को एक आंवले का मुरब्बा खाने के लिए जरूर दें। इससे बहुत से दिमागी विकार दूर होते हैं।

 

4. उड़द दाल बहुत गुणकारी है। रात को उड़द दाल को भिगो कर सुबह पीस कर इसे दूध और मिश्री के साथ खाएं।

 

6. रात को 10 बादाम पानी में भिगो लें, सुबह इसका छिलका उतार कर इसे मक्खन और मिश्री के साथ खाने से फायदा मिलता है। 

7. मैमोरी पावर बढ़ाने के लिए सौंफ का पाउडर सुबह शाम गर्म दूध के साथ खाना बैस्ट है। 

 

8. गुलकंद का सेवन करने से भी स्मरण शक्ति बढ़ने लगती है। 

Content Writer

Priya verma