सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा Puffy Eyes से छुटकारा, सारी सूजन होगी दूर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 03:05 PM (IST)

हमारी खूबसूरती में आंखें अहम रोल निभाती हैं। अधिकतर लोगों को सूजी और फूली हुई आंखों की दिक्कत रहती है जिसे पफी आईज भी कहा जाता है। सूजी व फूली आंखें देखने में काफी बदसूरत लगती हैं। आंखों से जुड़ी यह प्रॉबल्म रात को देर रात तक सोना, गलत खानपान, टेंशन व कसरत न करने के कारण हो सकती हैं। आंखों की सूजन दूर करने के लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते लेकिन आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी इस प्रॉबल्म से छुटकारा पा सकते है। चलिए आज हम आपको आसान का घरेलू तरीका बताएंगे जिससे न केवल पफी आईज की प्रॉबल्म दूर होगी बल्कि अन्य कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। 

 

जरूरी सामग्री 
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच ठंडा पानी
 

लगाने का तरीका 
सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। फिर इस पेस्ट को अपनी आखों के नीचे वाले हिस्से पर अप्लाई करें। इस पेस्ट को 5 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इसके बाद कोई ऑयल फ्री क्रीम लगा लें। 
 

अन्य फायदे 
इस मास्क को लगाने से पूर चेहरे की ढीली पड़ी स्किन टाइट होगी। इसके अलावा इससे ब्लैकहैड्स व चेहरे को खुले पोर्स बंद होंगे। 
 

जरूरी सामग्री 
- चुटकीभर काली मिर्च
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर 
- आधा चम्मच नारियल तेल
- जरूरत अनुसार पानी 

 

लगाने का तरीका 
सभी चीजों को मिक्स करके मास्क बनाए। फिर इस मास्क को आंखों के नीचे वाले हिस्से पर कम से कम से 5-10 मिनट तक लगाकर रखें। फिर फॉश क्लॉथ की मदद से साफ करें। फिर आंखों को मॉश्चराइजर करें। 

 

अन्य फायदे 
इस मास्क से न केवल पफी आईज से छुटकारा मिलेगा बल्कि डार्क सर्कल्स की प्रॉबल्म भी दूर होगी। 

Content Writer

Sunita Rajput