5 मिनट में पाएं चुभती घमौरियों से राहत

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2017 - 04:18 PM (IST)

पंजाब केसरी (नानी मां के नुस्खे): गर्मी में स्किन की बहुत सीृ प्रॉबल्म के साथ-साथ घमौरियों की समस्या भी देखने को मिलती है। दरअसल, गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी और त्‍वचा के छिद्र बंद होने से घमौरियां होने लगती है। वैसे तो यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है लेकिन कंधों, छाती आदि पर इसका ज्यादा असर दिखाई देता है। घमौरियों से शरीर में खुजली और चुभन होने लगती है। अगर आप भी गर्मी में घमौरियों से परेशान रहते है तो आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप चुभती घमौरियों से छुटकारा पा सकते है। 

 

1. नीम की पत्तियां

नीम को काफी गुणकारी माना जाता है। घमौरियों को दूर करने के लिए नीम काफी लाभकारी है। नीम की पत्तियों को उबाल लें। फिर उस पानी से नहाएं। इसके अलावा नीम और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर घमौरियों पर लगाएं। इससे काफी राहत मिलेगी। 

2. फलों का रस 

घमौरियों से बचने के लिए तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। इससे काफ आराम मिलता है। इसलिए फलों का जूस जरूर पीएं। 

3. मुल्तानी मिट्टी का लेप

मुल्तानी मिट्टी शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाए। सुखने के बाद नहा लें। इससे चुभती घमौरियों से छुटकारा मिलेगा। 

4. एलोवेरा

एलोवेरा का गुदा निकाल कर घमौरियों पर लगाएं। इससे भी काफी राहत मिलेगी। 

5. चंदन का लेप

चंदन से शरीर को ठंडक का एहसास होता है। घमौरियों पर चंदन से बना लेप लगाने से काफी असर दिखाई देता है। 
 

Punjab Kesari