सिजेरियन के बाद सी-सेक्‍शन के निशान को ऐसे करें गायब

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 11:05 AM (IST)

गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान : जिन महिलाओं की डिलवरी सी-सेक्शन यानी सिजेरियन के जरिए होती है उन्हें अधिक केयर की जरूरत होती है। क्योंकि उस महिला का शरीर काफी कमजोर हो गया होता है जिसको रिपेयर होने में काफी समय लगता है। वहीं सी-सेक्शन का निशान भी काफी परेशान करता है, जिस वजह से साड़ी पहनना मुश्किल हो जाता है। इस निशान को कम करने के लिए महिलाएं बहुत से तरीके तो अपनाती है लेकिन निशान गायब नहीं हो पाता है। अगर आप भी सी-सेक्शन के निशान के परेशान है तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे निशान काफी लाइट हो जाएगा। 

 

नींबू और शहद 
नींबू के रस में शहद मिलाएं। फिर इस पेस्ट को सी-सेक्शन के निशान पर लगाएं इससे निशान लाइट हो जाएगा। नींबू दाग को गायब करने का काम करता है, वहीं शहद त्वचा को साफ कर उसमें नमी प्रदान करता है। 

 

टी ट्री और लेवेंडर ऑयल
इन दोनों तेल को मिलाकर सी-सेक्सन के निशान पर मसाज करें।इससे वहां का सर्कुलेशन तेज होगा और घाव के निशान कम हो जाएगा। इस प्रकिया को दिन में एक बार करें। 

 

एलोवेरा जेल
एलोवेरा भी निशान को गायब कर देता है लेकिन याद रखें कि नैचुरल एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें। दिन में 2 बार एलोवेरा जैल को निसान पर लगाएं। इससे निशान लाइट हो जाएगा और उसमें होंने वाली जलन भी कम होंगी। 

 

कोकोआ बटर
कोकोआ बटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑपरेशन के निशान को कम करने का काम करता है। निशान पर कोकोआ बटर लगाएं। इससे निशान भी लाइट होता है और वहां नमी बनी रहती है। 
 

Punjab Kesari