न्याय के देवता शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न?

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 09:43 AM (IST)

शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। अक्सर लोग शनि भगवान से डरते हैं। मगर असल में यह न्याय के देवता बुरे लोगों को दण्ड देते हैं। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए किसी उपाय या टोटकों कि जगह अपने अच्छे कर्मों से प्रसन्न करें। तो चलिए जानते हैं शनि देव को किस तरह खुश किया जा सकता है।

. शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं। साफ कपड़े पहनकर शनिदेव के मंदिर जाकर पूजा करें।

. उनके आगे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

. कोई भी बुरा काम करने से बचें। 

. गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें।

. शाकाहारी भोजन ही खाएं।

. किसी की निंदा न करें।

. अपनी वाणी को शुद्ध रखें।

. बड़े- बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों से प्यार से करें।

. अपने माता-पिता और पत्नी की इज्जत करें।

. किसी अन्य व्यक्ति की चीजों को हड़पने की कोशिश न करें।

. जानवरों से बुरा व्यवहार करने से बचें। नहीं तो शनिदेव के क्रोद्ध का सामना करना पड़ सकता है।

. हनुमान चालीसा का पाठ करें।

इसके साथ ही न्याय के देवता श्री शनिदेव के एकाक्षरी मंत्र "ऊं शं शनैश्चाराय नमः" का 108 बार जाप करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। इसके साथ उनकी कृपा आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी।

Content Writer

shipra rana