बच्चों की भूख बढ़ानी है तो क्रिएटिव तरीके से सजाएं बच्चे का लंच बॉक्स

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 06:35 PM (IST)

बच्चे दिन में 6-7 घंटे का समय स्कूल में बिताते हैं। यह समय उनकी जिंदगी में बहुत खास होता है क्योंकि यही से उनका भविष्य बनना तय होता है। मां भी अपने बच्चे के लिए बड़े प्यार से लंच बॉक्स तैयार करती हैं लेकिन अक्सर बच्चे खाना घर वापिस ले आते हैं। वह इसके पीछे की वजह बताते हैं कि भूख नहीं लगी। मां कई बहाने बनाकर अपने लाडले को खाना खिलाती हैं ताकि उन्हें किसी तरह के न्यूट्रिशियंस की कमी न हो और उन्हें पूरा पोषण भी मिलता रहे। बच्चे अपना टिफन घर पर खाली न लेकर आए इसके लिए आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपना सकती हैं। 
 

1. एट्रैक्टिव हो लंच बॉक्स


बच्चे का लंच बॉक्स खूबसूरत होना चाहिए। उन्हे कलरफुल,कॉर्टून करैक्टर या फिर चाइलड स्पैशल थीम के लंच बॉक्स पसंद आते हैं। इनमें वह चाव से खाना खाते हैं। 
 

2. लंच में रखें सरप्राइज 
आप बच्चे को वीकेंड पर कहीं ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए लंच बॉक्स में एक स्लिप लिख कर रखें। आपके आइडिया से बच्चा खुश हो जाएगा। 

3. पसंदीदा खाना करें पैक
बच्चों को जंक फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन सेहत के लिए यह नुकसानदायक होते हैं लेकिन कभी-कभी आप बच्चे के पसंदीदा खाना भी पैक कर सकते हैं। 
 

4. खाने में लाएं ट्वीस्ट


खाने पैक करते समय इसे अच्छे तरीके से पैक करें। रोटी को सिंपल तरीके का बजाए रोल बनाएं। फ्रूट सलाद को टूथपिक के साथ और कलरफुल तरीके से पैक करें। इससे खुद ही बच्चे का खाना खाने के लिए मन ललचा जाएगा। 

 

Punjab Kesari