कमरे को महकाना क्यों है जरूरी?- Nari

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 06:07 PM (IST)

कई बार घर में से खासकर बाथरूम और किचन से अजीब सी स्मैल आने लगती है। इस तरह की बदबू को दूर करने के लिए लोग कई तरह के रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। मगर ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि कौन से फ्रेगरेंस वाला रूम फ्रेशनर कहां यूज करना चाहिए, जिससे कमरे की स्मैल नहीं जाती। एेसे में आज हम आपको बताएंगे की किस कमरे के लिए कौन-सी फ्रेगरेंस सही रहेगी और कमरे को महकाना क्यों है जरूरी?

 

- लिविंग रूम में ताजगी लाएगा गुलाब, मोगरा, लैवेंडर 
घर में आने वाले मेहमान सबसे पहले लिविंग रूम में ही बैठते हैं इसलिए इस कमरे में ताजगी का अहसास होना बहुत जरूरी है। लिविंग रूम में फ्रेशनेस लाने के लिए गुलाब, मोगरा, लैवेंडर वाले रूम फ्रेशनर  का इस्तेमाल करें। 


- बेडरूम का माहौल रोमैंटिक बनाएंगे गुलाब
बेडरूम का सही तरीके से सजा और खुशबूदार होना बहुत जरूरी होता है। बेडरूम के माहौल रोमैंटिक बनाने के लिए गुलाब की फ्रैगरेंस वाले रूम फ्रेशनर स्प्रे करें। आप चाहें तोन खुशबूदार कैंडल्स से भी कमरे को महका सकते हैं। 


- स्टडी रूम में छिड़के मस्की फ्रैगरेंस वाला रूम फ्रेशनर स्प्रे 
बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा तभी तो वह जीवन में तरक्की पाएगा। एेसे में बहुत जरूरी है कि उसका स्टडी रूम मस्की फ्रैगरेंस से महकाएं। 


- बाथरूम की बदबू दूर करेगा सिट्रस फ्रैगरेंस
बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप सिट्रस फ्रैगरेंस वाले रूम फ्रेशनर स्प्रे यूज कर सकते हैं। ये परफ्यूम बाथरूम की बदबू को दूर करता है। 


ध्यान रखने योग्य बात
घर को महकाएं रखने के लिए वॉटर बेस्ड, अल्कोहल मुक्त फ्रैगरेंस का इस्तेमाल ना करें। ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur