दांतों को सफेदी के साथ मजबूती भी देगा यह नुस्खा- Nari

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 06:23 PM (IST)

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं मोतियों जैसे चमकते दांत। मगर गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब, ज्यादा मीठा खाना, धूम्रपान करना, बिना ब्रश किए खाना खाना, रोजाना दांत की सफाई न करने से, दांतों में पीलापन या 2 दांतों के बीच काली की परत नजर आने लगते हैं। पीले और काले दांतों की वजह से दोस्तों और रिश्तदारों के सामने शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। अपनी इसी शर्मिंदगी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के कैमिक्ल वाली चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन इनसे दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। एेसे में आज हम आपको एक एेसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जो आपके पीले दांतों को 2 दिन में चमका देगा।  


सामान
नींबू का रस- 5 बूंदें


बेकिग सोड़ा- आधा चम्मच

इस तरह बनाकर लगाएं
इस पेस्ट को बनाने के लिए आधा चम्मच बेकिग सोड़े में 5 बूंदे नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर ब्रश करने के बाद इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ें। 2 दिनों तक लगातार एेसा करने से कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन दूर होगा। 

 

Content Writer

Nisha thakur