Paper Craft घर को ड्रीमी लुक देंगे ये पेपर चैण्डेलयर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 11:30 AM (IST)

कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके घर को खूबसूरत लुक देने की कोशिश करते हैं तो कुछ मार्कीट से महंगे-महंगे शोपीसेज खरीदकर लाते हैं। अगर आप घर की डैकोरेशन में अपनी क्रिएटिविटी दिखाना चाहते है तो आज हम आपको घर को खूबसूरत लुक देने का आसान सा तरीका बताएंगे। 

साधारण घर हो या कोई लग्जरी बंगलों, हर कोई महंगे से महंगे चैण्डेलयर लगाता है जो घर को रॉयल लुक के साथ रिच लुक भी देता हैं लेकिन आप इस बार कुछ यूनिक व किफायती तरीका ट्राई कर सकते हैं। जी हां, पेपर चैण्डेलयर के जरिए आप अपने घर को मॉडर्न व यूनिक टचअप दे सकते हैं। 

पेपर चैण्डेलयर बनाने का तरीका 

इसके लिए बस आपको हार्ड पेपर, कैंची और इम्ब्रॉयडरी हुप व थ्रैड की जरूर होगी। पहले तो आप पेपर को अपनी पसंद से किसी भी शेप में जैसे बर्ड, फ्लॉवर, हेलीकॉप्टर या बैलून की शेप में काट लें। फिर इन्हें बराबर की स्पेस देकर थ्रेड से अटेच करें और हैगिंग लड़ी तैयार करें। अब इन लड़ियों को इम्ब्रॉयडरी हुप के चारों तरफ लटका दें और किसी रस्सी या रिबन के साथ चैण्डेलयर को हैगिंग करें। 

बैलून स्टाइल पेपर चैण्डेलयर

एेलीफेंट स्टाइल में बनाएं पेपर चैण्डेलयर। 

एेलीफेंट पेपर चैण्डेलयर को यूं स्टार शेप वाले स्टोन्स से सजाए। 

पेपर से फ्लॉवर बनाकर चैण्डेलयर बनाए। 

बर्ड स्टाइल पेपर चैण्डेलयर भी काफी यूनिक थीम है। 

बत्तख स्टाइल झूमर भी आपके घर को यूनिक लुक देगा। 
 

Content Writer

Sunita Rajput