पुुराने सिक्कों से बनाएं Penny Vase

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 02:02 PM (IST)

हमारे घर में कई ऐसे चीजें पड़ी होती है, जिन्हें हम बिना किसी काम की समझकर घर के किसी कोने पर रख देते है। फ्लॉवर पॉट घर की डैकोरेशन में अहम भूमिका निभाते है। मार्कीट में आपको फ्लॉवर पॉट की कई वैरायटी और डिजाइन्स मिल जाएंगे, जिससे घर को काफी क्लासिक लुक मिलता है लेकिन आज हम आपको फ्लॉवर पॉट को डैकोरेट करने खूबसूरत आईडिया बताएंगे, जिससे सजे फ्लॉवर पॉट को क्लासिक लुक मिलेगा। यह घर को रॉयली लुक भी देंगे। 

टाइम के साथ करेंसी भी बदल चुकी है, लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे है, जो पुराने जमाने में चलने वाले सिक्कों को संभाल कर रखते है। तो क्यों न आप इन सिक्को ही डैकोरेशन का खास हिस्सा बनाएं। सिक्कों से आप फ्लॉवर पॉट को खूबसूरत लुक दे सकते है। आइए जानते है कैसे। 


जरूरी सामग्री 
- सिंपल फ्लॉवर पॉट
- पुराने सिक्के
- ग्लू 
- रंग-बिरंगे फ्लॉवर्स

सजाने का तरीका 
फ्लॉवर पॉट के चारों तरफ ग्लू की मदद से पुराने सिक्कों को चिपकाएं। फिर इन्हें थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में इन पॉट  में रंग-बिरंगे फ्लॉवर्स डालकर इन्हें सेंटरपीस डैकोरेशन का खास हिस्सा बनाएं। इससे टेबल को क्लासी लुक मिलेगा। 

Punjab Kesari