घर पर ऐसे तैयार करें हैंड सैनिटाइजर!

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 08:21 PM (IST)

रोज हम एेसी कई चीजों को हाथ लगाते हैं, जिनसे बैक्टीरिया पनपता है। एेसे में कई लोग हाथों को साफ रखने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी होने लगती है और हाथों की नमी कम हो जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ एेसा होता है तो बेहतर है कि आप घर पर बनाए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से हाथ भी साफ रहेगे और आपके हाथों की नमी भी कम नहीं होगी। आज हम आपको बताते है कि घर पर आप कैसे सैनिटाइजर तैयार कर सकते है।  

जरूरत का सामान
- एलोवेरा जैल
- स्प्रिट
- टी ट्री ऑयल
- एसेंशियल ऑयल
- जार
- विटामिन ई ऑयल

सैनिटाइजर बनाने का तरीका
सबसे पहले 1 कप पानी में 2 चम्मच स्प्रिट,1/2 चम्मच विटामिन ई तेल, 1 चम्मच एेलोवेरा जैल और टी ट्री ऑयल डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें ताकि इसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकें।
 

Punjab Kesari