बच्चों के लिए बनाएं Halloween स्पेशल, इन Activities के साथ करें उन्हें पार्टी में शामिल

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2023 - 12:39 PM (IST)

हैलोवीन डे बच्चों का खास त्योहार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट त्योहार हैलोवीन कल धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार सिर्फ विदेश ही नहीं बल्कि अब भारत में भी मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन 31 तारीक को मृत पूर्वजों की आत्मा को शांति देने के लिए मनाया जाता है। हालांकि आजकल लोग इस त्योहार को मस्ती, मजाक के तौर पर भी मनाने लगे हैं। कल हैलोवीन पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसे में यदि आप भी बच्चों के लिए त्योहार खास बनाने का सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताते हैं जिनके जरिए आप बच्चों के लिए इसे और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

घर सजाएं 

बच्चों के लिए आप हैलोवीन को खास बनाने के लिए घर सजा सकते हैं। एंट्रेंस एरिया को आप मेहमानों के स्वागत के लिए खास तौर पर सजा सकते हैं। थीम डेकोरेशन आप इस हैलोवीन अपने घर में कर सकते हैं। 

कद्दू डेकोरेशन 

हैलोवीन की रात को और ज्यादा डरावना बनाने के लिए आप अपनी बच्चों की कला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कद्दू को बच्चों के जरिए आप डेकोरेट करवाके अपने घर में रख सकते हैं। पोकेमॉन पैटर्न जैसे स्टेंसिल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

स्नैक्स बनाएं 

हैलोवीन स्पेशल स्नैक्स बनाकर आप इस फेस्टिवल को बच्चों के साथ मना सकते हैं। अलग-अलग तरह की हैलोवीन स्पेशल रेसिपीज बनाकर आप बच्चों के लिए यह त्योहार खास बना सकते हैं। 

कहानियां सुनाएं 

देर रात कुछ मेहमानों को इकट्ठा करके आप उन्हें डरावनी कहानियां सुना सकते हैं। हैलोवीन स्पेशल कहानियां सुनकर बच्चे त्योहार को और भी अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे। 

ड्रेस थीम रखें 

इसके अलावा आप इस दिन अपने घर पर आने वाले मेहमानों के लिए हैलोवीन स्पेशल ड्रेस की थीम रख सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को क्राफ्ट्स के जरिए आप ड्रेस बनाने का टास्क दे सकते हैं। पुराने कपड़े से हैलोवीन ड्रेस बनाने का टास्क आप बच्चों को दे सकते हैं। जो सबसे अच्छी और समय पर ड्रेस बनाए उसे आप गिफ्ट भी दे सकते हैं। इस तरह पार्टी बच्चों के लिए और भी खास बनेगी। 


 

Content Writer

palak