इन 11 तरीकों से Children day को बनाएं खास

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 03:49 PM (IST)

भारत में हर साल 14 नवंबर को बड़े ही उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उन्‍हें बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चों के प्रति जवाहर लाल नेहरू के प्यार और लगाव को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन स्कूलों और कॉलेज में बच्चों के लिए खास प्रोगाम होस्ट किया जाता है ताकि वे इस दिन को खुल कर एन्जॉय कर सकें। उन्हें गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं।

इस मौके पर आप भी अपने बच्चों के स्पेशल फील करवा सकते हैं। सबसे पहले तो बच्चे को इस दिन का महत्व समझाएं। इसके अलावा उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान करें। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपने बच्चे के लिए इस दिन को कैसे खास बना सकते है। 


1. क्वालिटी टाइम स्पेंड करें
बच्चों को पैसों से ज्यादा पेरेंट्स के साथ की जरूरत होती हैं। एेसे में आज के दिन उनके लिए समय जरूर निकालें। 

2. बच्चे के कमरे को सजाएं
गुब्बारों, रिबन या उनके फेवरेट काटून के साथ बच्चे के रूम को डेकोरेट करें।  

3. पार्टी होस्ट करें 
बच्चे अपने फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करके काफी खुश होते हैं। एेसे में उनके लिए पार्टी ऑर्गनाइज करें जिसमें उनके सभी फ्रेंड्स को बुलाएं। बच्चे का मनपंसद केक ऑर्डर करें।  

4. आउटडोर गेम्स 
आप चाहें तो उनके लिए आउटडोर गेम्स जैसे कि क्रिकेट व फुटबाल मैच प्रतियोगिता रख सकते है। इससे वह एक्टिव भी होंगे और एन्जॉय भी करेंगे। 

5. फेंसी ड्रेस कंम्पीटिशन 
इस दिन को खास बनाने के लिए आप बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कंपीटिशन रख सकते है। 

6. फैमिली ट्रिप 
बच्चों को फैमिली ट्रिप पर लेकर जाएं। 

7. स्पेशल गिफ्ट 
आप उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दे सकते है। उन्हें कुछ एेसा गिफ्ट दें जो वह काफी समय से आपसे मांग रहे हो। 

8. साथ में पकाएं खाना 
बच्चे के साथ कुंकिग करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। उन्हें कुकिंग करना सिखाएं। इससे आप उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे। 

9. फेवरेट रेस्टोरेंट 
बच्चों को उसके फेवरेट रेस्टोरेंट लेकर जाएं। उन्हें पसंद की फूड खिला कर इस दिन से सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

10. मूवी 
आप आज के दिन उन्हें मूवी दिखाने लेकर जा सकते है। 

11. एक-साथ खेले गेम 
बच्चों को गेम खेलना काफी पसंद होता है। उनके साथ उनकी फेवरेट गेम खेले। 

 

Content Writer

Priya dhir