घर पर तैयार किए कैमिकल पील से पाएं ग्लोइंग फेस!

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 10:21 AM (IST)

ब्यूटीः लड़कियां अपने चेहरे की सुदंरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं। कुछ लड़कियां पार्लर में कैमिकल पील भी करवाती हैं, जिससे डैड स्किन हट जाती है। कैमिकल पील से चेहरे की समस्याएं दूर होती है। आप घर पर भी कैमिकल पील कर सकती है। घर पर आसानी से कैमिकल पील तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा चमकदार बनेगा। 

जरूरत की चीजें
- सफेद शक्कर
- दही

बनाने और लगाने का तरीका
1. एक बाउल में सफेद शक्कर और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

2. इस मिश्रण का गाढा पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि शक्कर दानेदार न हो।

3. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह आंखों और मुंह में न जाएं। 

4. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। बीच-बीच में इसे रगड़ते रहें। 

5. सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 
 

Punjab Kesari