घर पर ही बनाएं Dream Catcher

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 12:25 PM (IST)

अपने घर की डेकोरेशन किसे करना पसंद नहीं? हर कोई चाहता है कि उसका घर दूसरों से बेहतर दिखें, ताकि सभी उसकी तारीफ करें। यहीं वजह है कि लोग महंगे-महंगे शोपीस के जरिए घर डेकोरेट करते है। उन्हीं डेकोरेशन की चीजों में से एक है ड्रीमकैचर। मगर आप खरीदने की बजाएं घर पर सुंदर ड्रीमकैचर तैयार कर सकते है। ऐसा करने से पैसे तो बचेंगे साथ घर ही डेकोरेशन भी हो जाएंगी।

घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे

ऐसा माना जाता है कि ड्रीम कैचर को घर के मेनगेट पर ड्रीमकैचर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वही, इसे बैड के ऊपर लगाया जाए तो बुरे सपने भी नहीं आते। अगर आपको या आपके बच्चों को बुरे सपने आते है तो रूम में ड्रीमकैचर लगाए जो न केवल अट्रेक्टिव लुक देंगा बल्कि बुरे सपनों से निजात भी दिलाएंगा। 

घर पर ही तैयार करें ड्रीमकैचर

ड्रीम कैचर अलग-अलग साइज में होते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें बना सकते है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका। 

ड्रीमकैचर बनाने का सामान

- इम्ब्रॉयडरी हूप या गोल रिंग
- पंख और मोती
- डबल कलरफुल टेप और कैंची
- मोटे ऊन के धागे या मोटी रस्सी

यूं बनाएं ड्रीमकैचर

1. रिंग या इम्ब्रॉयडरी हूप के चारों तरफ ग्लू लगा कर कपड़ा लपेट दें। कपड़े के बजाए आप टेप भी लपेट सकते हैं। 

2. कपड़ा या टेप से रिंग या इम्ब्रॉयडरी हूप को कवर करने के बाद इसके बीच ऊन के धागों से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। आप चाहे तो इसके बीच टेन का डिजाइन किया कपड़ा भी लगा सकते हैं। 

3. इसके बाद रिंग या इम्ब्रॉयडरी हूप के साथ छोटे-बड़े साइज के ऊन के धागे बांध दें। 
बांधी गई इन रस्सीयों के साथ ग्लू या सुई धागे की मदद से पंख, मोती या अपनी पसंद की कोई भी सजावटी चीज लगाएं। 

4. आप चाहे तो इसके किनारों पर फ्लावर भी सजा सकते है जो आपकी खूबसूरत लगेंगे। 

5. अब आप इस ड्रीमकैचर को दीवार बैड के ऊपर हैंगिंग की तरह डेकोरेट कर सकती है। 

Content Writer

Sunita Rajput