91 किलो की कॉमेडियन भारती सिंह ने ऐसे घटाया 15 किलो वजन,  दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 09:25 AM (IST)

टीवी की पॉपुलर कॉमेडियन और एंकर भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लाॅस को लेकर चर्चा में हैं। द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में भारती का एक अलग ही रूप देखने को मिला। बता दें कि सोशल मीडिया पर भारती सिंह अपने लुक को लेकर खूब प्रशंसा बटोर रही हैं। भारती सिंह अपना वजन कम कर पहले से कहीं अधिक ग्लैमरस लग रही हैं। उन्‍होंने खुद का गजब का  ट्रांसफॉर्मेशन किया है।  मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि भारती ने 15 किलो वजन कम किया है। 

वजन कम होने के बाद डायबिटीज और अस्थमा पर भी कंट्रोल आ गया
बता दें कि भारती सिंह का वजन कभी 91 किलो हुआ करता था लेकिन  मेहनत, डाइट और वर्कआउट  से उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। जिससे भारती सिंह का वजन अब 76 किलो रह गया है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भारती सिंह का कहना है कि उन्‍हें खुद यकीन नहीं कि इतना वजन कैसे कम कर लिया। उनका कहना है कि वजन कम होने के बाद अब सांस नहीं चढ़ती और हल्का फील होता है। डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गया है।   

भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग से किया वेट लाॅस 
वजन कम करने  के लिए भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को फाॅलो किया। भारती शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हैं। वह कहती हैं कि 30-32 साल तक उन्‍होंने बहुत खाना खाया है। लेकिन लॉकडाउन से उन्‍होंने काफी कुछ सिखा है जैसे खुद से प्‍यार करना। 

भारती सिंह ने फैंस को दी ये सलाह 
भारती सिंह ने फैंस को सलाह देते हुए कहा कि अगर आप खुद से प्‍यार नहीं करेंगे तो कोई आपसे प्‍यार नहीं करेगा। अच्‍छा लगता है खुद को प्‍यार करना और स्‍क्रीन पर देखना। ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुद भारती को काफी अच्‍छा लगता है। उन्‍हें खुद पर गर्व होता है। 

बता दें कि भारती ने राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उन्होंने 5 दिनों का फंक्शन किया था। वहीं इन दिनों भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों डांस रियालिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

Content Writer

Anu Malhotra