जंक फूड से बच्चों को यूं रखें दूर, बीमारियों से रहेगा बचाव

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 12:45 PM (IST)

जंक फूड आज हर किसी की पसंद बनता जा रहा है। बड़े तो बड़े बच्चे भी आज घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं। मगर कहीं न कहीं आज छोटे-छोटे बच्चों में मधुमेह और हाई बी.पी. जैसी बीमारियों का कारण जंक फूड ही माना जा रहा है। आइए जानते हैं जंक फूड खाने से बच्चों को क्या-क्या नुकसान पहुंचते हैं, साथ ही उन्हें जंक फूड खाने की इस आदत से कैसे बचाया जाए...

मधुमेह

जैसा कि आप जानते हैं जंक फूड जरुरत से ज्यादा ऑयली होता है, जिस वजह से इसके निरंतर सेवन से बच्चे मधुमेह का शिकार हो रहे हैं।

पेट संबंधित परेशानियां

कुछ बच्चों के पेट में अक्सर दर्द बना रहता है, इसकी वजह भी जरुरत से ज्यादा जंक फूड का सेवन है।

शारीरिक विकास

जंक फूड काफी अनहेल्दी होता है, जिस वजह से इसका बुरा असर बच्चों का शारीरिक विकास पर पड़ता है। बच्चों की हाइट कम रहना या फिर वजन का बैलेंस न होना, इसकी वजह जंक फूड का अत्यधिक सेवन होता है।

जंक फूड से बच्चों को कैसे रखें दूर...

- बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं।

- कोशिश करें घर पर ही रोस्टिड फ्रेंच फ्राइज और अन्य बाजार में मिलने वाली चीजों को रोस्ट करके बच्चों को हफ्ते में एक बार खिलाएं।

- आप बच्चों को चाइनीज सूप बनाकर पिलाएं।

- दिन में एक बार कच्ची सब्जियां बच्चों को जरुर खाने को दें।

- बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखें।
 

Content Writer

Harpreet