पीरियड्स की डेट को लेट करने के लिए क्या करें ?

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 05:32 PM (IST)

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का दर्द सहना पड़ता है। गलत समय पर मासिक चक्र के आने से मूड ऑफ भी हो जाता है। कई बार कहीं घूमने जाना हो तो उसमें महिलाओं को पीरियड्स की चिंता सताती रहती है। ऐसे समय में महिलाओं को तीर्थ-स्थान जाने की भी मनाही होती है। कुछ लड़कियां इसे आगे बढ़ाने के लिए दवाइयां भी लेती है जिससे कई साइड इफैक्ट्स होते हैं। अगर आपको भी कहीं जाना है तो ऐसे में आप भी पीरियड्स की डेट को लेट करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

1. 1 गिलास पानी में तीन चम्मच सिरका डालकर इसका सेवन करें। इस पानी को दिन में तीन से चार बार पीएं। इससे पीरियड्स की अवधि बढ़ जाएगी।
2. दिन में दो बार पुदीने का रस पीने से भी पीरियड्स को लेट किया जा सकता है।
3. पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए चने की दाल का पाउडर बनाकर इसमें पानी मिला लें। इसे सुबह के समय खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।
4. अजवाइन की पत्ती को पानी में डालकर उबाल लें और इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें शहद मिलाकर दिन में दो बार पीएं। ऐसा करने से पीरियड्स देर से आएगें।

Punjab Kesari