घर पर नेचुरल तरीके से कैसे बढ़ाएं Breast Size?

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 03:12 PM (IST)

हर महिला परफेक्ट बॉडी चाहती हैं, जिससे उनकी पर्सैनिटी और भी खूबसूरत नजर आए। इसके लिए ब्रेस्ट शेप भी बेहद मायने रखती है। वहीं कई महिलाओं के स्तन ढीले व छोटे आकार के होते हैं, जो खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। मगर आप कुछ खाद्य पदार्थों व एक्सरसाइज का सहारा लेकर प्राकृतिक तरीके से अपने स्तनों को सही आकार दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

खाद्य पदार्थों से बढ़ाएं स्तनों का आकार

आप डेली डाइट में फल, दूध, नट्स आदि शामिल करके अपनी ब्रेस्ट साइस को बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...


दूध- दूध वसा से भरपूर होता है। इसके सेवन से स्तनों का आकार बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना 1-2 गिलास दूध का सेवन करें। इसके अलावा डेली डाइट में वसा से भरपूर चीजें शामिल करें।

पपीता- आप ब्रेस्ट साइस को बढ़ाने के लिए दूध में पपीता मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। मगर गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज रखना चाहिए। ऐसे में प्रेगनेंट महिलाएं पपीता खाने से बचें।

अलसी के बीज- अलसी खाने से भी स्तनों का आकार बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
 

pc: freepik

नट्स- सूखे मेवों में मोनोअनसैचुरेटेड वसा अधिक मात्रा में होती है। ये स्तन ऊतक के निर्माण के लिए आवश्यक मानी जाती है। ऐसे में अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है तो आप इसे बढ़ाने के लिए अपनी डेली डाइट में नट्स शामिल करें।

सोयाबीन- फाइटोएस्ट्रोजेन एक हार्मोन है जो स्तनों का आकार बड़ा करने में मदद करता है। इसके अलावा सोयाबीन खाने से यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकने में भी कारगर है।

इनमें से किसी भी नुस्खे को लगातार 1 महीना करने से आपको फर्क नजर आएगा।

योगा से बढ़ाएं स्तनों का आकार

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, आप रोजाना कुछ योगासन करके भी अपने स्तनों को बड़ा व सही आकार दे सकते हैं। इसके लिए भुजंगासन, उष्ट्रासन, द्विकोणासन करना बेस्ट रहेगा।


भुजंगासन (Cobra Pose)

. भुजंगासन को कोबरा मुद्रा में किया जाता है।
. इसके लिए पेट के बल लेटकर पैरों को सीधा करके जमीन पर रखें।
. अब हाथों को जमीन पर रखकर शरीर का वजन छाती पर डालते हुए ऊपर की ओर उठें।
. पेट के नीचे का हिस्सा जमीन पर टिका कर रखें।
. पैर की उंगलियों को जमीन पर टिकाकर पीठ को अपनी क्षमता के मुताबिक मोड़ लें।
. 5-10 बार सांस को अंदर व बाहर छोड़ें। फिर सामान्य मुद्रा में आ जाए।

उष्ट्रासन (Camel Pose)

. इसके लिए सबसे पहले जमीन पर वज्रासन में बैठ जाएं।
. अब बाजूओं को धड़ के साथ रखते हुए घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
. अपने पैरों व घुटनों को जोड़कर रखें।
. पीठ को पीछे की ओर झुकाते हुए दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ लें।
. शरीर का वजन पैरों और भुजाओं पर डालें।
. कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
. इस आसन को करीब 10 बार दोहराएं।


pc: freepik

द्विकोणासन (Double Angle Pose)

. इसके लिए सीधे खड़े होकर पहले 2 बार गहरी सांस लें।
. अब हाथों को पीछे की ओर ले जाकर उंगलियों को क्रास करें।
. अब धीरे से अपनी इंटरलॉक्ड उंगलियों को पलटें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कलाई पर दबाव न पड़े।
. अब शरीर को नीचे की तरफ झुकाएं और अपनी कमर को हिलने ना दें।
. इसके बाद मांसपेशियों को बिना हिलाए अपने इंटरलॉक किए हुए हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं।
. 10 सेकंड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
. इस आसन को करीब 10 बार दोहराएं।

रोजाना योगा करने से आपके स्तनों में खिंचाव पैदा होगा। इससे स्तनों का आकार बढ़ने व सही साइज मिलने में मदद मिलेगी।


ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें मसाज

आप स्तनों की तेल मसाज करके भी नेचुरल तरीके से इसका आकार बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अलसी का तेल, ब्रेस्ट बढ़ाने वाली क्रीम, सौंफ का पेस्ट और जैतून तेल की जरूरत होगी।

ऐसे करें स्तनों की मसाज

. अपने दोनों हाथों पर ऊपर बताई कोई एक चीज लगाकर स्तनों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में हल्के से घुमाएं।
. इसके बाद दोनों ब्रेस्ट को आपस में एकसाथ मिलाएं।
. करीब 10 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इसके अलावा ज्यादा देर तक मसाज करने से बचें। नहीं तो ब्रेस्ट में सूजन या दर्द की शिकायत हो सकती है।

pc: freepik

इनसे मसाज करने से भी होगा फायदा

मेथी के बीज- एस्ट्रोजन का एक समृद्ध स्रोत होने से ये स्तनों का आकार बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए सरसों तेल में मेथी के बीजों का पेस्ट मिलाकर ब्रेस्ट पर सर्कुलर मोशन में हल्के से मालिश करते हुए लगाएं। 5-10 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।

सौंफ- आप जैतून तेल में सौैंफ के बीजों का पाउडर मिलाकर भी स्तनों की मसाज कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

क्या दवा खाने से स्तनों का आकार बढ़ाना सही?

कई महिलाएं स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए दवाओं का सहारा लेती हैं। मगर इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इसे खाने की सोच रही हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

Content Writer

neetu