नाखूनों की ग्रोथ जल्दी बढ़ाने के लिए बेस्ट है यह एक तरीका

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 05:12 PM (IST)

नाखूनों को टूट जाने पर लड़कियों का मूड बहुत खराब हो जाता है। टूटे-फूटे नाखूनों से हाथों की खूबसूरती भी खराब हो जाती है। कुछ लड़कियों के नाखून बहुत जल्दी टूटने लगते है। जिसके लिए उन्हें नेल एक्सटेंशन का सहारा लेना पड़ता है। यह एक्सटेंशन कुछ दिनों या फिर महीनों के लिए भी चलती है। इसके बाद हाथ दोबारा फिर भद्दे लगने लगते हैं। इसका कारण पोषक तत्वों और कैल्शियम का कम होना हो सकता है। इसके अलावा लगातार नाखूनों पर कैमिक्ल युक्त नेल पॉलिश भी इनकी ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हैल्दी और मजबूत नाखून पाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं, जिससे इनकी ग्रोथ जल्दी होने लगेगी। 


इस तरीके से बढ़ाएं नाखूनों की ग्रोथ 


नींबू और ऑलिव ऑयल 
विटामिन सी से भरपूर नींबू नाखूनों का पीलापन दूर करने में मददगार है। इससे नाखून नैचुरल शाइन करने लगते है। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ई मॉइश्चराइजर का काम करता है। इससे डैमेज हुए नेल्स ठीक हो जाते हैं और नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है। 


जरूरी सामग्री
- 1 टेबलस्पून नींबू का 
- 3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

इस तरह करें इस्तेमाल
1. एक बाउल में नींबू और ऑलिव ऑयल को डाल कर मिक्स कर लें। 
2. इसके बाद सॉस पैन में डाल कर इसे गर्म कर लें। 
3. एक या 2 मिनट बाद इसे गैस से उतार कर एक कांच के जार में भर कर रखें। 


4. रात को सोने से पहले इस मिश्रण को कॉटन पर लगा कर हर नाखून पर रगड़ें। 
5. इसे पूरी रात इसी तरह से लगा रहने दें। आप हफ्ते में 3 बार इसे इस्तेमाल करें। 

 

Punjab Kesari