1 रात में पिंपल्स से छुटकारा पाने के असरदार नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 03:12 PM (IST)

सुबह किसी पार्टी या शादी पर जाना हो और रात में चेहरे पर पिंपल्स निकल आए तो खूबसूरती में दाग लग जाता है। इससे निजात पाने और खोई सुंदरता को वापिस पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर इस समस्या का समाधान एक रात में हो पाना थोड़ा मुश्किल है। अगर आपके साथ भी अक्सर एेसी ही प्रॉब्लम होती है तो आज हम आपको मुंहासों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे बाताएंगे जो आपके बड़े काम आएंगे। 


 बर्फ थैरेपी


बर्फ का टुकड़ा कॉटन के कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर लगाएं। फिर उस कपड़े को अपने पिंपल के ऊपर कुछ सेकेंडों के लिए रखें। इस प्रक्रिया को कम से कम दिन में 5 बार दोहराएं। एेसा करने से 1 रात में पिंपल्स से राहत मिलेगी। 

 नींबू


नींबू के रस में थोड़ा सा नमक व शहद मिलाकर एक मिश्रण बना लें। फिर इसको प्रभावित क्षेत्र पर तकरीबन 15 मिनट लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देगा। 
 

 शहद 


शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स की सूजन को करने का काम करते हैं। शहद में थोड़ी सी दालचीनी पाउडर और नींबू का रस डालकर पिंपल्स पर लगाएं। 

 

चंदन 


चंदन पाउडर में गुलाबजल डालकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 5-6 घंटे के लिए लगाएं। एेसा करने से 1 रात में पिंपल्स से राहत मिलेगी। इस पैक का इस्तेमाल आप रोजाना भी कर सकती हैं।

 

 टूथपेस्ट 


पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाने से तुरंत आराम मिलेगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स से छुटकारा दिलाने के साथ ही दाग-धब्बे भी दूर करेंगे। 

Content Writer

Nisha thakur