अगर आपको भी है हैंगनेल की समस्या तो अपनाएं ये नुस्खें

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 01:02 PM (IST)

हैंगनेल यानी नाखूनों के किनारों से खाल उतरने लगती है। इसके क्यूटिकल्स भी कहा जाता है। सर्दियों में बहुत से लोगों को इस प्रॉबल्म से गुजरना पड़ता है। अगर नाखूनों के ऊपर की स्किन बढ़ने लग जाए तो ऑक्सीजन का प्रवाह रूक जाता है। इस समस्या आप घरेलू नुस्खे अपनाकर भी छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है कैसे आप हैंगनेल से राहत पा सकते है।

 

- क्यूटिकल ऑयल 
नाखूनों को भी बालों की तरह कंडीशनिंग और हाइड्रेशन की जरूरत होती है।  अगर आप के क्यूटिकल बहुत नाजुक हैं, तो नाखूनों के आस-पास की जगह पर क्यूटिकल ऑयल लगाएं, जिससे नाखून मजबूत होंगे। 

- विटामिन ई 
विटामिन ई से भरपूर डाइट लें। यह आपकी सेहत और नाखूनों दोनों के लिए फायदेमंद है। अपने खाने में विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करें। 

- ऑलिव ऑयल 
ऑलिव ऑयल गर्म करके क्यूटिकल्स पर लगाएं। नहाने से बाद क्यूटिकल्स इस तेल से मसाज करें और उंगलियों की मदद से टिप से उन्हें पीछे की तरफ करें। इस तेल से नाखूनों को पोषण मिलता है। 

- बादाम तेल 
1 चम्मच बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाएं और फिर नाखूनों को 2 मिनट उसमें भिगोकर ऱखें। फिर पानी से धो दें। इसके अलावा नाखूनों की एलोवेरा के साथ मसाज करें। 

Punjab Kesari