इन नुस्खों से बच्चा 1 महीने में छोड़ देगा बिस्तर गीला करना!

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 11:51 AM (IST)

बच्चों का बिस्तर गीला करना एक आम बात है। कुछ पेरेंट्स इस समस्या को मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिए जाए तो यह आगे चलकर और खतरनाक साबित हो सकती है। बच्चे की बिस्तर पर बाथरूम करने वाली आदत को छुड़वाने के लिए  मां-बाप कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके बच्चे की बिस्तर पर बाथरूम करने की आदत को छुडवा सकते हैं। 

 

1. पहला नुस्खा 

-एलोवेरा जेल
- काले तिल 
-गुड़ 


इस तरह बनाएं 

सबसे पहले काले तिल भून लें फिर उसमें गुड़ और एलोवेरा जेल मिलाकर लड्डू बना लें। रोजाना एक लड्डू बच्चे को खाने के लिए दें। 

। एेसा करने से कुछ ही दिनों में बच्चा बिस्तर पर बाथरूम करना बंद कर देगा। 

 

2. दूसरा नुस्खा
-अखरोट
-किशमिश

 

इस तरह करें इस्तेमाल 

1 अखरोट की गिरी में 5 ग्राम किशमिश मिला कर बच्चों को खिलाएं। रोजाना इस मिश्रण को खाने से बच्चा बिस्तर गिला करना छोड़ देगा। 

 

Content Writer

Nisha thakur