शनि शत्रु नहीं मित्र हैं आपके, जानिए उन्हें प्रसन्न करने के 8 आसान उपाय

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 11:34 AM (IST)

कुछ लोग शनि देव को पाप दंड देने वाले देवता समझते हैं, मगर शनि देव कभी किसी के साथ ऐसा नहीं करते। व्यक्ति को हमेशा खुद के किए कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। आप चाहें तो कुछ आसान से उपायों की मदद से शनि देव को प्रसन्न करके दुनिया भर के सुखों के साथ अपनी झोली भर सकते हैं। 

गाय को खिलाएं लड्डू

काली गाय की सेवा करने से शनि देव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। अगर आप काले रंग की गाय के माथे पर लाल तिलक यानि रोली लगाकर, उसके सीघों पर कलावा बांधकर उसकी परिक्रमा करते हैं तो शनि देव आपसे खूब प्रसन्न हो जाएंगे।इस सब के बाद गौऊ माता को बूंदी के बने ४ लड्डू भी जरूर खिलाएं।

हनुमान जी का पूजन

हर शाम सूरज ढलने के बाद हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव जल्द खुश होते हैं और हमेशा आपके परिवार का रक्षा करते हैं। पूजा में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल और नीले रंग के फूल जरूर शामिल करें। 

रुद्राक्ष माला का जाप 

अगर आप चाहते हैं आपका दिन शुभ मंगल के साथ बीत जाए, तो हर सुबह 108 रुद्राक्ष से जड़ी माला का शनि देव के आगे बैठकर जाप करें। ऐसा करने से आप जीवन में खूब तरक्की और शौहरत के मालिक बनेंगे। 

काले चने का भोग

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले चने का भोग बहुत खास है। तीन बर्तनों में सवा किलो चने लेकर रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह शनि देव को भोग लगाने के बाद इन्हें सरसों और जीरे का तड़का लगाकर पहले बर्तन वाले सवा किलो चने काली गाय को खिला दे, दूसरे किसी भी जरूरतमंद गरीब के घर और चौथा मंदिर में चढ़ा आएं। साथ में चाहें तो सूजी का हलवा भी रख सकते हैं। 

-इन सब के अलावा हर रोज शनि देव को लाल तिलक जरूर लगाएं, ऐसा करने से कुंडली के शनि दोष खत्म हो जाएंगे। 

-लाल चंदन का तिलक लगाने से शनि देव का हाथ सदैव आपके सिर पर बना रहता है। 

-शनि देव को मांस मछली का सेवन करने वाले लोग बिल्कुल नहीं पसंद। ऐसे लोगों को शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ती है। 

काले धागे की माला

दाहिने हाथ में काला धागा बांधने से शनि देव का प्रकोप खत्म होता है।आप जिस काम को हाथ लगाते हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलती है। 

Content Writer

Harpreet