ये एक्सरसाइज करने से आंखें रहेंगी स्वस्थ

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 10:50 AM (IST)

सेहत: आंखे हमारे शरीर का अनमोल अंग होती है। आंखों के जरिए ही तो हम दुनिया के अनेक रंगों को पहचान सकते हैं। इसलिए इनकी देखभाल शरीर के बाकी अंगों के जितनी ही जरूरी हैं। आज हम आपको कुछ योग के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही अपनी आंखो की थकान और डार्क सर्कल जैसी समस्या  से छुटकारा पा सकते हैं। 

 


1. आंखों को रगड़ें 

अपने हाथों की हथेलियों से आंखों को ऊपर की तरफ रगड़ें जब आंखे गर्म हो जाएं तो इस प्रक्रिया को रोक कर आंखों को थोड़ी देर तक ढ़क कर रखें।  

2. तिरछा देखें

सबसे पहले अंगूठे को खड़ा करते हुए हाथों को आंखों के सामने लाएं। दाएं हाथ को दाई तरफ नीचे की ओर ले जाएं और बाएं हाथ को सिर की तरफ ऊपर की ओर ले जाएं। आंखों की पुतलियों को एक- एक बार दाएं और बाएं आंगूठे को देखते हुएं नजरों को नीचे की ओर लें जाएं। 

3. सीध में देखें

हाथ के अंगूठे को नाक की बिल्कुल सीध में आंखों के नजदीक रखें। अब अंगूठे को आगे की ओर बढ़ाएं। अब वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं। 

4. पुतलियों को घुमाएं

अपने सिर को सीधा रखकर सामने की ओर देखें। इसके बाद पुतलियों को चारो ओर घुमाएं। इस प्रक्रिया 5 बार करें और फिर आंखों को  30 सेकेंड बंद करके आराम दें।

Punjab Kesari